Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पीयूष गोयल आज चेन्नई प्रवास पर , पलानीस्वामी से करेंगे विचार-विमर्श

पीयूष गोयल आज चेन्नई आ रहे हैं: एडप्पादी पलानीस्वामी के साथ विचार-विमर्श

चेन्नई, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, असम, पश्चिम बंगाल और केरल के आसन्न चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। तमिलनाडु के भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय उद्योग और वाणिज्यमंत्री पीयूष गोयल और चेन्नई प्रवास पर रहेंगे। भाजपा ने कानून और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागरिक विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोगल को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

केंद्रीयमंत्री गोयल आज यहां राज्य भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नायर नागेंद्रन और अन्य पदाधिकारियों से सुबह 11ः 30 बजे चर्चा करेंगे। इस बैठक के बाद वे राज अन्नामलैपुरम स्थित स्टार होटल जाएंगे। वहां वे ग्रीनवे रोड पर ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम के महासचिव एडप्पाड़ी पलानीस्वामी से सीटों के विभाजन पर प्रारंभिक बातचीत करेंगे। पलानीस्वामी के आवास पर भोज समारोह का भी आयोजन किया गया है। गोयल प्रदेश के राज्यपाल आरएन रवि से शाम को मुलाकात कर सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *