Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

पीकेएल-12: कप्तान विश्वास की धमक, बंगाल वारियर्स ने थलाइवाज को 44-43 से हराया

पीकेएल-12

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कप्तान के रूप में अपना पहला मैच खेल रहे विश्वास एस. के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 के 100वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 44-43 से रोमांचक अंदाज में हराया।

विश्वास ने सुपर-10 के साथ टीम की अगुवाई की, जबकि हिमांशु नरवाल ने 9 अंक जोड़े। थलाइवाज के लिए अर्जुन देसवाल ने 20 और मोइन शफागी ने 8 अंक हासिल किए, लेकिन टीम आखिरी क्षणों में पिछड़ गई। यह हार थलाइवाज के प्लेऑफ की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है।

देवांक की गैरमौजूदगी में भी बंगाल ने शानदार शुरुआत की। हालांकि पहले हाफ में देसवाल के सुपर रेड और थलाइवाज के ऑलआउट ने स्कोर 17-8 कर दिया, लेकिन दूसरे हाफ में बंगाल ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को पलट दिया।

अंतिम मिनटों में विश्वास की निर्णायक रेड और फूलचंद द्वारा देसवाल को पकड़ने से बंगाल ने बढ़त कायम रखी। थलाइवाज ने आखिरी पलों में अंतर घटाया, लेकिन समय खत्म हो गया। बंगाल का अभियान खत्म हो चुका है, जबकि थलाइवाज अब दूसरों के नतीजों पर निर्भर है।

——————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *