Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

पीकेएल-12 : रोमांचक टाईब्रेकर में पटना पाइरेट्स की जीत, बेंगलुरू बुल्स को 6-5 से दी मात

पीकेएल-12

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 के 88वें मुकाबले में गुरुवार को त्यागराज इंडोर स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरू बुल्स को टाईब्रेकर में 6-5 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक मुकाबला 32-32 से बराबर रहा था। इस जीत के साथ पटना ने 14 मैचों में अपनी चौथी जीत हासिल की, जबकि बेंगलुरू बुल्स को 15 मैचों में सातवीं हार झेलनी पड़ी।

अयान की अगुआई में पटना की दमदार शुरुआत

शुरुआती पांच मिनट में पटना पाइरेट्स ने अयान और मजबूत डिफेंस के दम पर 5-4 की बढ़त हासिल की। हालांकि बुल्स के आकाश ने तेजी से रेड करते हुए स्कोर बराबर किया और फिर अयान को लपककर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के अंत तक बेंगलुरू बुल्स 8-7 से आगे थे।

हाफटाइम तक पटना की वापसी

दूसरे क्वार्टर में बुल्स ने पटना को कई बार सुपर टैकल की स्थिति में धकेलने की कोशिश की, लेकिन मंजीत और अयान के शानदार संयोजन ने हर बार टीम को बचा लिया। इस दौरान पटना ने चार अंकों की लीड बनाई, हालांकि बुल्स के अलीरेजा के मल्टीप्वाइंटर ने अंतर घटाकर दो कर दिया। हाफटाइम से ठीक पहले अयान ने रेड में अंक लेकर पटना को 16-13 से आगे कर दिया।

सुपर-10 के साथ अयान ने दिखाया जलवा

हाफटाइम के बाद भी पटना ने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। अयान ने लगातार अंक बटोरे और दो अंकों की रेड के साथ अपना सुपर-10 पूरा किया। बुल्स की टीम आलआउट की कगार पर पहुंच गई और पटना ने इसका फायदा उठाते हुए स्कोर 25-16 कर लिया। कुछ ही देर में बढ़त 11 अंकों तक पहुंच गई। हालांकि 30वें मिनट तक बुल्स ने वापसी करते हुए स्कोर 18-28 कर दिया।

अंतिम क्षणों का रोमांच और टाईब्रेकर का नतीजा

मैच के अंतिम चरण में बेंगलुरू के अलीरेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बोनस अंक लिया और फिर अयान को आउट कर पटना को झटका दिया। बुल्स ने लगातार अंक बटोरे और पटना को आलआउट की स्थिति में पहुंचाकर स्कोर 30-28 कर दिया। अंतिम दो मिनटों में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला और मुकाबला 32-32 पर समाप्त हुआ।

टाईब्रेकर में भी मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन आखिरकार पटना पाइरेट्स ने 6-5 से जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर “जाएंट किलर” के रूप में अपनी पहचान कायम रखी।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *