Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

पीकेएल-12: तेलुगु टाइटंस की लगातार तीसरी जीत, पटना पायरेट्स को 37-28 से हराया

पीकेएल-12: तेलुगु टाइटंस की लगातार तीसरी जीत

चेन्नई, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । कप्तान विजय मलिक और ऑलराउंडर भरत की मदद से तेलुगु टाइटंस ने मंगलवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 55वें मैच में पटना पायरेट्स को 37-28 से हरा दिया।

तेलुगु टाइटंस 11 मैचों में छठी और लगातार तीसरी जीत के बाद अब 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पटना पायरेट्स को नौ मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है।

विजेता तेलुगु के लिए विजय मलिक के 13 प्वाइंट के अलावा भरत ने आठ और अंकित ने चार प्वाइंट लिए। वहीं, पटना के लिए सिर्फ अयान चले, जिन्होंने 13 प्वाइंट अपने नाम किए।

इस सीजन में विजयी हैट्रिक लगाने उतरी तेलुगु टाइटंस ने विजय मलिक की अगुवाई में अच्छी शुरुआत की। शुरुआती दस मिनटों के खेल में विजय मलिक ने चार प्वाइंट ले लिए जबकि पटना के मनिंदर सिंह दोनों बार रेडिंग में टैकल कर लिए गए। लेकिन अयान के दम पर पटना सिर्फ एक प्लाइंट से पीछे थी और स्कोर 8-7 से टाइटंस के पक्ष में था।

मैच के 13वें मिनट में अयान ने मैच में तीन प्वाइंट की सुपर रेड लगाकर पटना को पहली बार मैच में बढ़त दिला दी। अयान के बाद सुधाकर एम ने भी अंक लेकर बढ़त को मजबूत कर दी। लेकिन तेलुगू ने फिर से 12-12 की बराबरी हासिल कर ली।

पटना की दिक्कत ये थी मनिंदर आज बिल्कुल भी नहीं चल पा रहे थे और वो लगातार तीसरी बार आउट हो गए। इसके बावजूद पायरेट्स पहले हाफ की समाप्ति तक 16-15 से आगे थी क्योंकि अयान नौ प्वाइंट बटोर चुके थे। अयान ने इसके साथ ही इस सीजन में अपने 100 प्वाइंट भी पूरे कर लिए।

दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद तेलुगू टाइटंस ने अयान को सुपर टैकल करके मैच में आगे हो गई। हालांकि कुछ देर बाद ही वो मैट पर वापस आ गए। 25वें मिनट तक दोमों टीमें 20-20 की बराबरी पर थी और तेलुगू टाइटंस ने यहां से भरत और डिफेंस के सहारे 30वें मिनट तक 24-20 की लीड बना ली।

टाइटंस ने इसके साथ ही 32वें मिनट में पटना को ऑलआउट कर दिया स्कोर को 29-21 तक पहुंचा दिया। पायरेट्स का डिफेंस आज बिल्कुल भी अपने रंग में नहीं दिखा और इसी के कारण टीम 35वें मिनट तक 10 प्वाइंट से पीछे हो गई। इसी बीच, तेलुगु के कप्तान विजय मलिक ने अपना सुपर-10 भी लगा दिया। उधर अयान ने भी आज अपना पांचवां सुपर-10 पूरा कर लिया।

खेल के अंतिम मिनटों में तेलुगू टाइटंस करीब 10 प्वाइंट से आगे हो चुकी थी। अंतिम मिनट में कप्तान विजय मलिक ने एक बार फिर से तीन प्वाइंट की सुपर रेड लगा दी और तेलुगू टाइटंस ने 37-28 से शानदार जीत हासिल कर ली।

——————–

(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा

Tags
Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *