Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

लातेहार में पीएलएफआई के इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

Surrender

लातेहार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर और एक लाख रुपये के इनामी नक्सली आलोक यादव ने शुक्रवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एक देसी कार्बाइन और चार गोलियां भी पुलिस को सौंपीं। आलोक यादव लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र का निवासी है।

लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आलोक यादव ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दबाव का परिणाम है कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर आलोक यादव आत्मसमर्पण के लिए आगे आया। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद सरकार की नीति के तहत हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिए जाने पर आलोक यादव ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है।

एसपी ने बताया कि आलोक यादव के खिलाफ राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

एसपी कुमार गौरव ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक पूरे क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे लेकर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण का अवसर है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

आत्मसमर्पण कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर, द्वितीय कमान अधिकारी आरसी मिश्रा, डीएसपी अरविंद कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।—————

(Udaipur Kiran) / राजीव कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *