Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता करते हुए

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां नीति आयोग में बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रख्यात अर्थशास्त्रियों, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और विषयगत जानकारों ने भाग लिया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में अर्थशास्त्रियों, क्षेत्रीय विशेषज्ञों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। बैठक के दौरान बजट 2026-27 से पहले देश की विकास संभावनाओं, राजकोषीय प्रबंधन तथा दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि के लिए आवश्यक संरचनात्मक सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति, वैश्विक चुनौतियों और घरेलू मांग को मजबूती देने के उपायों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई गई।

सूत्रों के अनुसार इस तरह के परामर्शों का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के सुझावों को शामिल कर समावेशी और संतुलित बजट तैयार करना है।

———–

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *