पीएम माेदी ने असम में किया 80 फीट ऊंची गोपीनाथ बरदलै की प्रतिमा का उद्घाटन

गुवाहाटी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार काे असम पहुंचे। लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 80 फीट ऊंची लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै की प्रतिमा का भी उद्घाटन किया और महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके साथ ही हवाई अड्डे के नए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद बरझार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि असम अब देश के विकास का प्रवेश द्वार बन चुका है। उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यों को “विकास का उत्सव” बताते हुए लोगों से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इस उत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से बशिष्ठ स्थित भाजपा कार्यालय तक रोड शो में शामिल हुए। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
———————
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



