Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जाली मुद्रा पर पुलिस का एक्शन: 86 हजार 500 के नकली नोट सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

जाली मुद्रा पर पुलिस का एक्शन: 86 हजार 500 के नकली नोट सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नागौर पुलिस ने भारतीय जाली मुद्रा को बाजार में चलाने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 86 हजार 500 मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जयपुर पुलिस के इनपुट पर गिरफ्तार किए गए इन आरोपितों से पुलिस ने 500-500 के 173 जाली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा ने बताया कि सोमवार को जयपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर वीर तेजा कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अजय सिंह, अशोक और जगदीश कॉलोनी में बैठे हैं और उनके पास जाली भारतीय मुद्रा है, जिसे वे बाजार में चलाने की फिराक में हैं।

आरोपितों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 173 जाली नोट बरामद किए गए, जिनका कुल मूल्य 86 हजार 500 है। गिरफ्तार अभियुक्त अजय सिंह पुत्र कल्याण सिंह (36) एफसीआई गोदाम के पास और अशोक जाट पुत्र हुकमा राम (23) व जगदीश जाट पुत्र नरपत राम (26) वीर तेजा कॉलोनी थाना कोतवाली नागौर के रहने वाले हैं।

तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *