
हरिद्वार, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रदेश भर में Chief Minister के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 12 कालनेमियों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के मुताबिक थाना सिडकुल पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवोदय नगर के आसपास चैकिंग के दौरान 12 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया. ये सभी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर लोगों को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी.
पकड़े गए आरोपितों के नाम पते राकेश सिंह मूल निवासी गली नंबर 7 नवोदय नगर टिहरी स्थापित कॉलोनी थाना सिडकुलउम्र- 47 वर्ष, राम सिंह निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल उम्र-65 वर्ष, जितेंद्र निवासी नकुड सहारनपुर Uttar Pradesh हाल पता ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-46 वर्ष, राजेंद्र निवासी नकुड सहारनपुर Uttar Pradesh निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-65 वर्ष, विजेंद्र सिंह निवासी मिरजपुर पज्जीवाला थाना बेहट जिला सहारनपुर Uttar Pradesh हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 70 वर्ष, गुल्ली सिंह निवासी हाल निवासी टिहरी विस्थापित नवोदय नगर गली नंबर 7 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर Uttar Pradesh उम्र- 35 वर्ष, बबली निवासी राजविहार टिहरी विस्थापित थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी नकुड जनपद सहारनपुर Uttar Pradesh उम्र-40 वर्ष, ब्रजपाल ग्राम कोटावाली जनपद बिजनौर Uttar Pradesh हाल पता प्रेम विहार कॉलोनी सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-40 वर्ष, विनोद सिंह निवासी उपरोक्त उम्र-30 वर्ष, संजय सिंह निवासी कोटावाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर Uttar Pradesh हाल पता गली नंबर 3 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-30 वर्ष, करतार सिंह निवासी ग्राम बंजारा थाना नकुड जनपद सहारनपुर Uttar Pradesh हाल निवासी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-58 वर्ष व असल सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी ग्राम कोटा वाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर Uttar Pradesh हाल पता गंगा टॉकीज गली नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-60 वर्ष बताए गए हैं.
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
