Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत में पुलिस ने अवैध असला सप्लायर को किया गिरफ्तार

पानीपत पुलिस के गिरफ्त में अवैध असलाह बेचने का आरोपी

पानीपत, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सीआईए-3 पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लाई के आरोपी को शुक्रवार काे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बागपत के सुनेहटी गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 22 नवंबर को चौटाला रोड पर यूपी के बागपत के रठोडा गांव हाल जन्नत कॉलोनी कांधला निवासी सादिक को 2 देसी पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उसने यूपी के कांधला निवासी शाकिर से छह जिंदा कारतूस 3 हजार रूपए में और बागपत के सुनेहटी गांव निवासी साहिल से दो देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस छह हजार रूपए में खरीदे थे।

पुलिस ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आरोपी सादिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी सादिक को न्यायालय में पेश कर से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद असला सप्लायर की धरपकड़ शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस टीम ने वीरवार शाम को आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में आरोपी सादिक को दो देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बेचने बारे स्वीकारा। पूछताछ में बताया उसको उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस शामली से कांधला मार्ग पर स्थित नहर की पटड़ी पर पड़े मिले थे। आरोपी ने अवैध देसी पिस्तौल व रौंद बेचकर हासिल की छह हजार रूपए की नगदी खर्च कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी साहिल को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *