पुलिस ने अवैध असलहे के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

हमीरपुर,14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका से पुलिस ने रविवार को दो अपराधियों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
चिकासी थाने के उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह ने बताया कि राठ थाना क्षेत्र के परा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र पन्नालाल व गहरौली मुस्करा निवासी आकाश पुत्र वीर सिंह को चिकासी क्षेत्र के बरौली खरका से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया गया है। बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी हैं। जिनमें अमित के खिलाफ राठ और मुस्करा थाने में दो अपराध दर्ज है वहीं आकाश के खिलाफ राठ, जरिया, सदर कोतवाली व मुस्करा में चार मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।—————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा



