Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोहरे में वाहन चलाते समय धीमी रोशनी वाली लाइट का करें उपयोग : पुलिस विभाग

शहर व आउटर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है।

धमतरी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वर्तमान में जिले में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने पुलिस विभाग ने वाहन चालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार धमतरी पुलिस यातायात द्वारा चार पहिया वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि कोहरे के कारण सामने देखने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बरतना ही सुरक्षित यात्रा और सुरक्षित जीवन का सबसे प्रभावी उपाय है।

धमतरी पुलिस यातायात द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि कोहरे के समय वाहन चलाते हुए निम्नलिखित सावधानियों का पालन करें-वाहन चलाते समय धीमी रोशनी वाली लाइट का उपयोग करें, वाहन की गति सीमित रखें, आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, अनावश्यक आगे निकलने से बचें, वाहन के शीशे एवं सामने का कांच साफ रखें। यदि कोहरा अत्यधिक हो और आगे दिखाई न दे तो वाहन को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। खड़े वाहन पर चेतावनी लाइट का प्रयोग अवश्य करें तथा सड़क पर बनी रेखाओं और निर्धारित मार्ग का पालन करें। धमतरी पुलिस यातायात ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *