Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सिलीगुड़ी में मोबाइल दुकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मोबाइल दुकान में साहसिक चोरी

सिलीगुड़ी, 30 दिसंबर (हि. स)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 33 के लेकटाउन इलाके में एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दुकान मालिक जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मामले की सूचना तुरंत एनजेपी थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान मालिक ने बताया कि तड़के एक बदमाश ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे करीब 40 मोबाइल फोन तथा कुछ नकद रुपये लेकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस चोर की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी हुई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *