Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: गोहाना कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सोनीपत छात्राओं को जागरुक करते हुए पुलिस अधिकारी

सोनीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महिलाओं

और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोनीपत पुलिस द्वारा चलाया जा

रहा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार काे थाना महिला गोहाना की प्रबंधक निरीक्षक

कविता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज गोहाना में

छात्राओं को जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त ममता सिंह के आदेशानुसार तथा पुलिस

उपायुक्त गोहाना भारती डबास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

पुलिस

टीम ने छात्राओं को डायल 112, डायल 181, पोक्सो कानून, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा

और बाल सुरक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात

स्थिति में त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर सबसे प्रभावी साधन हैं, जिन्हें तुरंत

प्रयोग में लाना चाहिए। छात्राओं को संभावित जोखिमों की पहचान, सतर्क रहकर चलने, संदिग्ध

गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों के बारे में भी

समझाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता

बढ़ाना, उन्हें उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देना और कानूनों को सरल भाषा में

समझाकर आत्मविश्वास बढ़ाना था। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और छात्राओं से अपील की कि समाज

में सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए सभी लोग सतर्कता और सहयोग बनाए रखें।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *