Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

पुलिस पेंशनर एसोसिएशन ने लिया चिट्टे सहित नशा रोकने और जड़ से खत्म करने का लिया फैसला

पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी।

मंडी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की एक आपात बैठक विश्राम गृह कोटली में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रेस सचिव कृष्ण लाल ठाकुर ने की।

बैठक में चिट्टे (हेरोइन) के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि वह नशे की रोकथाम के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी और इसके स्रोत को जड़ से खत्म करेगी। कृष्ण लाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में नशा अब युवाओं को खोखला कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे घरों से बाहर निकलकर अपने बच्चों पर नज़र रखें, ताकि वे इस दलदल में न फंसें। ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में एक विस्तृत रणनीति बनाकर उस पर कार्य शुरू किया जाएगा। उ

न्होंने कहा कि इस दानव तुल्य नशाखोरी को जड़ से मिटाने के लिए आम लोगों को अब सड़क पर आना पड़ेगा तथा जो चिट्ठा तस्कर है उन्हें दबोचना होगा । उन्होंने कहा कि जहां भी चिट्ठा तस्कर की सूचना प्राप्त हो उसे पकड़ ले और पुलिस के हवाले करें । वर्तमान समय में पुलिस बल को भी आम लोगों की सहायता की जरूरत है और इस जरूरत को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पूरा करेगी। कोटली उपमंडल में जितने भी पुलिस बल से सेवानिवृत्त जवान है वह सभी पुनः कमर कसकर जिला मंडी व अपने क्षेत्र को चिट्ठा मुक्त करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर रामलाल ठाकुर, नारायण कटोच, लाल सिंह, शिव बनेर और भूपेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *