किराए के मकान में पुलिस की रेड : 62 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त

jodhpur

जोधपुर, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . शहर के निकट बनाड़ स्थित खोखरिया में झोपड़ी रोड श्रीयादे नगर में एक किराए के मकान में पुलिस ने रेड दी. घर की तलाशी में पुलिस को 62 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला. आरोपी हाथ नहीं लगे, पुलिस ने मां बेटे का नामजद कर केस दर्ज किया. उनकी तलाश जारी है. घर से चार कट्टे मिले है जिनमें दो पूर्ण रूप से भरे हुए थे.

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि झोपड़ी रोड खोखरिया स्थित श्रीयादे नगर क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से डोडा पोस्त होने की जानकारी मिली. इस पर पुलिस टीम के साथ वहां रेड दी गई. घर की महिला सुमन विश्रोई वहां से चली गई. बाहर एक कमरें की तलाशी लिए जाने पर चार कट्टे मिले. जिनमें दो पूर्ण रूप से अवैध डोडा पोस्त और दो आधे भरे थे. कुल 62 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ. सुमन के पुत्र रोहित को भी नामजद किया गया है. मां बेटे के खिलाफ NDPS ACT में केस बनाया गया है. दोनों की तलाश जारी है. जिस मकान में रेड दी गई उसके आगे की इनका घर का मकान आया है, पीछे किराए पर ले रखा है.

(Udaipur Kiran) / सतीश

Leave a Comment