Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

गांदरबल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मरण दिवस

जम्मू,, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

वीर पुलिस जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए गांदरबल पुलिस ने पुलिस स्मरण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। यह कार्यक्रम एसएसपी कार्यालय के पास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसएसपी गांदरबल श्री खलील अहमद पोसवाल (जेकेपीएस) ने की।

समारोह के दौरान एसएसपी ने शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पढ़े और उनकी अमर गाथा को याद करते हुए कहा कि यह दिवस पुलिस बल के अदम्य साहस, निष्ठा और जनसेवा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के जवान देश की अखंडता और जनता की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं, जो हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर गांदरबल पुलिस, जेकेएपी, एसएसबी, सीआरपीएफ और सैनिक स्कूल मनसबाल के बैंड दस्तों ने श्रद्धांजलि परेड प्रस्तुत की। इसके बाद पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया जिसमें एसएसपी गांदरबल, वरिष्ठ अधिकारी, विशेष अतिथि और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन शामिल हुए। सभी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धा सुमन चढ़ाए।

कार्यक्रम के अंत में गांदरबल पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को उपहार भेंट किए और एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी उचित मांगों का समाधान शीघ्र किया जाएगा और प्रशासनिक मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

समापन पर एसएसपी गांदरबल ने शहीदों के परिजनों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शहीदों की याद हमेशा दिलों में जीवित रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *