Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

शोपियां में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मरण दिवस

जम्मू,, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

देशभर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भी आज पुलिस स्मरण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस लाइंस शोपियां में एक भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देश की रक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में एसएसपी शोपियां मुश्ताक चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने शहीदों की स्मृति में पुष्प अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

पुलिस स्मरण दिवस हर साल 21 अक्टूबर को 1959 की उस ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है जब चीन की सेना ने लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया था, जिसमें सब-इंस्पेक्टर अरम सिंह समेत 10 जवान शहीद हो गए थे। इस परंपरा को जारी रखते हुए, शोपियां पुलिस ने भी इस वर्ष शहीदों की याद में गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया और जिले के 53 शहीद सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और शांति व सुरक्षा बनाए रखने के उनके मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *