Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर की पुलिस सुरक्षा वापस ली

भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर।

-तंवर बोले, अगर उन्हें कुछ होता है तो मुख्यमंत्री व डीजीपी जिम्मेदार होंगें

गुरुग्राम, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर गुरुग्राम ने भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली है। सतपाल तंवर के मुताबिक, उनकी सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को वापस बुला लिया गया है। भीमसेना की पीआरओ सोनिका सिंह चौहान का कहना है कि हम अपनी सुरक्षा खुद कर लेंगे, लेकिन सतपाल तंवर के साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई और पुलिस कार्रवाई के लिए आई तो पुलिस को खदेड़ देंगें।

सतपाल तंवर ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक नोटिस के हटाई गई है। उन्होंने कभी पुलिस सुरक्षा की मांग नहीं की। पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती सुरक्षा दी थी। अब अचानक वापस लेकर सरकार ने उनकी जान को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जातिवाद है और मेरा अपमान है। तंवर ने कहा कि आओ और गोली मार दो। हरियाणा सरकार ने गुंडों को गोली मारने का लाइसेंस दे दिया है। अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीजीपी ओपी सिंह होंगे।

बता दें कि भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने की शिकायतें दर्ज हुई थीं। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने भी तंवर को फोन पर धमकी दी थी। तंवर को पाकिस्तान सहित कई गैंग से धमकियां मिलती रही हैं। सतपाल तंवर ने इस तरह की शिकायतें पुलिस में भी दी थी। सतपाल तंवर का कहना है कि पुलिस सुरक्षा हटाए जाने से उनकी जान को खतरा अधिक बढ़ गया है। पुलिस के इस कदम से भीम सेना के कार्यकर्ता आक्रोष में हैं।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *