Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पुलिस सेवा राष्ट्र के लिए समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण : आईजी

jodhpur

दीक्षांत परेड समारोह में नवारक्षकों ने पुलिस सेवा में निष्ठा से ड्यूटी करने का लिया संकल्प

जोधपुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (आरपीटीसी) के सुल्तान सिंह स्टेडियम में गुरुवार सुबह दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी राजेश मीणा उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत और सलामी से हुई, जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राज्य के विभिन्न जिलों से आए न्यू जॉइन जवानों ने अपनी परेड से सभी अतिथियों और अधिकारियों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पुलिस सेवा राष्ट्र और समाज के लिए समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है।

उन्होंने नए भर्ती जवानों से ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निभाने की अपील की। इस अवसर पर आरपीटीसी जोधपुर के प्राचार्य अमित जैन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और ट्रेनर मौजूद थे। समारोह में आरपीटीसी जोधपुर के बैच 89/2025 और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) जोधपुर के बैच 40/2025 के नए भर्ती जवान शामिल हुए।

न्यू ज्वॉइन जवानों ने अपनी कुशलता, शारीरिक दक्षता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *