जुआ पर पुलिस का शिकंजा : मुलमुला पुलिस ने दस जुआरियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने ग्राम पकरिया में आज रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुल 5040 नकद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई है। सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने बताया कि, जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि समाज में कानून व्यवस्था कायम रह सके।
(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी



