Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण, पुलिस ने की कार्रवाई

जांच के बाद पटाखा को जब्त करते हुए अधिकारी-कर्मचारी।

धमतरी, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित के पास से बड़ी मात्रा में पटाखा जब्त किया है। पुलिस के इस कार्रवाई से इस तरह अवैध ढंग से फटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है। जब्त पटाखों की कीमत लाखों रुपये में है।

सिटी कोतवाली पुलिस व प्रशासन की टीम ने शहर के विवेकानंद कालोनी गली नंबर तीन धमतरी निवासी हरेश साधवानी 44 वर्ष के निवास में दबिश दी। रिहायशी मकान के अंदर अधिकारी व पुलिस टीम ने अवैध रूप से किए पटाखों के भंडारण को जब्त किया। पुलिस टीम एवं तहसीलदार ने मौके पर जांच करने पर विभिन्न प्रकार के फटाखों से भरे कुल- 10 नग बड़े कार्टून, नौ नग विमल थैले, छह नग छोटे बोरे एवं एक नग अन्य फटाखे जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। छापेमार कार्रवाई के दौरान सभी पटाखों को पुलिस ने जब्त कर आरोपित हरेश साधवानी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि अस्थायी लाइसेंसधारी द्वारा घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था, जो शर्तों का उल्लंघन है। कार्रवाई के बाद अब प्रशासन की टीम ने उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में सीएसपी एवं थाना सिटी कोतवाली धमतरी की टीम द्वारा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से फटाखा दुकानों और भंडारण स्थलों की सघन जांच कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *