Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

दतिया : वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म उतरवाकर पुलिस ने की चलानी कार्यवाही

दतिया शहर में चैंकिंग के दौरान गाड़ियों में अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म को वाहन मालिकों से ही हटवाई

दतिया, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। मध्‍य प्रदेश के दतिया शहर में चैंकिंग के दौरान गाड़ियों में अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म एवं अन्य मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 24 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 15,800 रुपये का चालान किया गया।

यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मुख्य बाजार में खड़ी बस बनी यातायात बाधा

प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी कर बस स्टैंड के बजाय मुख्य बाजार में खड़ी की जा रही एक यात्री बस पर गुरुवार को सख्त कार्रवाई की गई। इंदरगढ़ से प्रातः ग्वालियर जाने वाली बालाजी बस को नायब तहसीलदार दीपक यादव ने अपने अधीनस्थ अमले के साथ पकड़वाकर थाने में खड़ा कराया।

जानकारी के अनुसार, संबंधित बस चालक द्वारा बार-बार समझाइश और चेतावनी के बावजूद बस को बस स्टैंड में खड़ा न कर मुख्य बाजार क्षेत्र में खड़ा किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था।

बाजार क्षेत्र में बस के कारण जाम की स्थिति बन रही थी और आम नागरिकों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बस को मौके से हटवाया और नियमानुसार थाने में सुरक्षित रखवाया।

नायब तहसीलदार दीपक यादव ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बस संचालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित बस स्टैंड का ही उपयोग करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *