
– President द्रौपदी मुर्मू ने श्रेष्ठ दिव्यांगजन सम्मान-2025 से किया था सम्मानित
भोपाल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . President द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में गत दिनों दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर इंदौर की दिव्यांगजन बेटी एवं पैरा एथलीट पूजा गर्ग को “श्रेष्ठ दिव्यांगजन सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया था. उनके असाधारण सामाजिक योगदान और प्रेरणादायी प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए दिव्यांगजन आयुक्त कार्यालय, Madhya Pradesh शासन द्वारा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने Monday को उन्हें एक दिन के लिए “आयुक्त दिव्यांगजन ” के पद पर आसीन कर सम्मानित किया.
उल्लेखनीय है कि पूजा गर्ग ने समाज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 4500 किलोमीटर की असाधारण यात्रा पूर्ण की. उन्होंने Madhya Pradesh में इंदौर से लेकर सिक्किम के नाथुला दर्रे तक यह चुनौतीपूर्ण यात्रा कर न केवल भारत का परचम लहराया, बल्कि एक नया इतिहास भी रचा.
(Udaipur Kiran) तोमर
