Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

20 से 21 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

20 से 21 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि 18 से 19 दिसंबर तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 20 और 21 दिसंबर को क्षेत्र में बादल छाए रह सकते हैं और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है जबकि जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, खासकर 20 दिसंबर की देर रात से 21 दिसंबर की दोपहर तक।

22 दिसंबर को भी बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना है जबकि 23 से 29 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 और 31 दिसंबर को कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है, खासकर 21 दिसंबर को। यात्रियों और परिवहनकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं और यातायात एवं प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

(Udaipur Kiran) / सुमन लता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *