Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

श्रीहरिकोटा से 24 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा शक्तिशाली रॉकेट एल वी एम 6

शक्तिशाली रॉकेट एल वी एम 6

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम3 अपने एम 6 मिशन के तहत 24 दिसंबर 2025 को सुबह 8:54 बजे (भारतीय समय) किया जाएगा।

शुक्रवार को इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के सेकेंड लॉन्च पैड से होगा।

आम लोग भी इस लॉन्च को देख सकते हैं। इस ऐतिहासिक लॉन्च को आम लोग लॉन्च व्यू गैलरी से देख सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

यह मिशन भारत की अंतरिक्ष क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह मिशन अमेरिका की कंपनी ए एसटी स्पेस मोबाइल के ब्लूबर्ड-6 सेटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *