Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

विजय दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का दमदार टीजर रिलीज

सनी देओल - फोटो सोर्स एक्स

सनी देओल की गूंजती आवाज ने बढ़ाया जोश

विजय दिवस के खास मौके पर साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। भले ही टीज़र छोटा हो, लेकिन इसमें देशभक्ति, जज़्बा और बलिदान की झलक इतनी असरदार है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

एक बार फिर सनी देओल भारत माता के सपूत बनकर लौट आए हैं और अपनी दमदार आवाज़ से दुश्मनों को चेतावनी देते नजर आते हैं। टीज़र में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दुश्मनों से मोर्चा लेते दिखाई देते हैं, जिससे साफ है कि फिल्म में एक से बढ़कर एक दमदार किरदार देखने को मिलेंगे।

गोलियों की गूंज और सनी देओल का डायलॉग

टीज़र की शुरुआत गोलियों की आवाज़ से होती है और बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज़ गूंजती है, तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, ज़मीन से या समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे। इस एक डायलॉग ने ही दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी ‘बॉर्डर 2’

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। देशभक्ति से लबरेज यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। टीज़र रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच चुकी है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *