प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना : माह में अब चार बार होगी गर्भवती की विशेष जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना : माह में एक बार की बजाए चार बार होगी गर्भवती की विशेष जांच

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर Chief Minister जन आरोग्य मेला भी आयोजित

मुरादाबाद, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत अब महीने में एक बार की बजाय चार तिथियों में आशाएं गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच करा सकेंगी. मंगलवार को कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर Chief Minister जन आरोग्य मेला भी आयोजित किया गया.

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाउन हाल मुरादाबाद में आयोजित Chief Minister जन आरोग्य मेले में दोपहर तक कुल 30 मरीज पहुंचे, जिसमें छह गर्भवती महिलाएं थी. यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राज दुलारी ने बताया कि जिले में करीब 26 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं. Chief Minister जन आरोग्य मेले हर sunday को यहां लगते हैं. इसकी पीछे मंशा ये है कि नौकरीपेशा लोगों का sunday को अवकाश रहता है, वह यहां आकर अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराकर उपचार ले सकते हैं, अन्य दिनों में वह अपने दैनिक कार्य के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं. इस मेले में लगभग सभी तरह की आवश्यक जांच होती है, 18 तरह की दवाएं भी नि:शुल्क दी जाती है.

डॉ. राज दुलारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत अब तक सिर्फ महीने की नौ तारीख को ही आशाएं गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच के लिए पीएचसी, सीएचसी आदि पर लाती थी, लेकिन अब शासन ने इसका समय चार बार कर दिया है. अब आशाएं हर महीने के 01, 09, 14 और 24 तारीख को अस्पताल ला सकती हैं. दवाओं में भी बढ़ोतरी की गई हैं. जिसका सीधा लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment