Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खेल मंत्री गिरीशचन्द्र यादव के पिता का मेदांता हास्पिटल में निधन

गिरीश यादव के पिता सवधू

लखनऊ,02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचन्द्र यादव के पिता सवधू का मंगलवार को लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया। वह मेदांता अ​स्पताल में भर्ती थे। यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचन्द्र यादव ने स्वयं अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से दी।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो शेयर कर लिखा कि ‘पूज्य पिताजी नहीं रहे। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता श्री के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *