प्रयागराज: हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

प्रयागराज,02 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने युवक की मौत मामले में परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के पुरानी सोहबतियाबाग निवासी आनन्द प्रकाश भारतीया उर्फ छोटे पुत्र सालिकराम है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीएमपी डिग्री कालेज के पीछे वाली सड़क के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि जार्जटाउन के पुरानी सोहबतियाबाग निवासी धनराज कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश ने 30 नवम्बर को सूचना दिया कि उसके छोटे भाई अंकित उर्फ गोली की हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने इस संबंध में धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जार्जटाउन थाना प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी तनवीर अहमद और सिपाही शिवम आर्य और सिपाही सुरेन्द्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर हत्या का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल



