वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल में चमके प्रयागराज के अब्दुल्ला और आदेश

आदेश एवं अब्दुल्ला

–चीन में आयोजित आईएसएफ अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में Indian बालक टीम ने जीता कांस्य पदक

Prayagraj, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . चीन के शांगलुको में आयोजित आईएसएफ अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंम्पियनशिप में भारत के बालकों की वॉलीबाल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. वहीं Indian बालिका टीम ने सातवां स्थान प्राप्त किया है.

उक्त जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), Prayagraj के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने sunday को बताया कि 1972 के बाद पहली बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वॉलीबाल खेल में बालक व बालिका दोनों टीमों को “वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैम्पियनशिप“ में भेजा है. जिसमें दोंनो वर्ग की टीमों ने देश का नाम गौरवान्वित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

शुक्ल ने बताया कि Indian स्कूल बालक टीम में Prayagraj जनपद के दो खिलाड़ी अब्दुल्ला और आदेश सिंह ने प्रतिभाग किया था. मंडौर, फूलपुर निवासी अब्दुल्ला के पिता मो.राजू मजदूरी करते हैं और वर्तमान समय में अब्दुल्ला Indian खेल प्राधिकरण (साई) रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर अभ्यास करते हैं. वहीं आदेश सिंह मूल रूप से अयोध्या, गोसाईगंज जनपद का निवासी है और इनके पिता नरेंद्र सिंह पुलिस विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत हैं तथा आदेश सिंह वर्तमान समय में म्योहॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल में वॉलीबाल प्रशिक्षु है. वहीं Prayagraj के दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्राजील को हराकर कांस्य पदक जीता है जो देश के लिए गर्व की बात है.

Prayagraj के दोंनो खिलाड़ियों का Indian वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जॉर्डन.एच.नाथ, प्रभात राय, आर.पी.शुक्ला, केबीएल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अल्ताफ अली, बी.एच.जैदी, हसीब अहमद, मो.यूनुस, राजितराम शुक्ला, बर्फी लाल यादव, सतेंद्र पांडेय, हरिकेश विश्वकर्मा, धनंजय राय, मुकेश शुक्ला व योगेश शर्मा आदि Prayagraj के खिलाड़ियों ने बधाई के साथ अपनी शुभकामनाएं देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Leave a Comment