Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

अजमेर दरगाह पर प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के लिए की जा रही दुआएं

अजमेर दरगाह पर प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के लिए की जा रही दुआएं
अजमेर दरगाह पर प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के लिए की जा रही दुआएं
अजमेर दरगाह पर प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के लिए की जा रही दुआएं

अजमेर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रेमानंद जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर अजमेर दरगाह शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरबार में तीन दिनों से विशेष दुआएं की जा रही हैं । इस अवसर पर कई धर्मों के लोग व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और देश में एकता के संदेश के लिए प्रार्थना की।

दरगाह में उपस्थित अंजुमन सैय्यद जादगान के सदस्य जनाब सैय्यद गफ्फार हुसैन काज़मी और सैय्यद एहतेशाम अहमद चिश्ती ने भी इस अवसर पर विशेष दुआएं मांगीं। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी महाराज की शिक्षा और संदेश हमेशा प्रेम, सद्भावना और भाईचारे पर आधारित रहे हैं, और आज पूरा अजमेर उनकी अच्छी सेहत और दीर्घायु के लिए ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर हाथ उठाए दुआ कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराज ने हमेशा गंगा-जमुना तहज़ीब और मानवता के मिलन का संदेश दिया है। आज जब समाज में एकता और सहयोग की आवश्यकता है, ऐसे में उनका मार्गदर्शन प्रेरणा बना हुआ है। यह पहल केवल दुआ ही नहीं, बल्कि एक संदेश भी है — कि प्रेम और सौहार्द ही भारत की असली पहचान हैं। उन्होंने कहा कि यह पैगाम प्रेमानंद जी महाराज तक पहुंचे कि उनके अनुयायी और प्रशंसक देशभर में उनकी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं और उनसे आग्रह है कि शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से समाज में प्रेम और शांति का पैगाम दें।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *