Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

राष्ट्रपति 16 से 22 दिसंबर तक कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 से 22 दिसंबर तक कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना की यात्रा पर रहेंगी।

राष्ट्रपति दौरे के पहले दिन 16 दिसंबर को कर्नाटक के मांड्या जिले के मलवल्ली में आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रेश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की 1066वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति 17 दिसंबर को तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित स्वर्ण मंदिर में दर्शन एवं आरती करेंगी। इसके बाद वह शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति 19 दिसंबर को हैदराबाद में तेलंगाना लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति 20 दिसंबर को हैदराबाद में ब्रह्माकुमारी शांति सरोवर के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘भारत की कालातीत ज्ञान परंपरा: शांति और प्रगति के मार्ग’ विषयक सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *