Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

राष्ट्रपति आज कर्नाटक के मांड्या जिले के दौरे पर

President

मांड्या (कर्नाटक), 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्नाटक के मांड्या जिले के मालवल्ली में आयोजित होने वाले शिवरात्रि श्री शिवयोगियों के 1066वें जयंती महोत्सव में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर 3ः15 बजे मालवल्ली कस्बे के शांति कॉलेज के सामने आयोजित फोरम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। यह महोत्सव सुत्तूर मठ के शिवरात्रि देशीकेंद्र स्वामीजी के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन 22 दिसंबर को होगा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मालवल्ली कस्बे और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में जयंती महोत्सव की तैयारियां की गई हैं। राज्यपाल थावर चंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, मंत्री चालुवरयास्वामी और विधायक नरेंद्र स्वामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

—-00———–

(Udaipur Kiran) / राकेश महादेवप्पा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *