Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पहली बार एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

स्क्वैश वर्ल्ड कप

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय स्क्वैश टीम के चेन्नई में आयोजित एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 3-0 से हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम पहली बार स्क्वैश वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पहली बार स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने पर भारत की स्क्वैश टीम को बहुत-बहुत बधाई। महिलाओं और पुरुषों वाली इस टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गर्व महसूस कराया है, फाइनल में टॉप सीडेड टीम हांगकांग को हराया और सेमीफाइनल में मिस्र को हराया। मैं भारतीय स्क्वैश के लिए बहुत उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि स्क्वैश टीम के जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिलकुमार, अनाहत सिंह और कोचों को इस शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं। यह जीत खिलाड़ियों के बेहतरीन कौशल, लगन और दृढ़ संकल्प को दिखाती है। यह एथलीटों की नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा और ग्लोबल स्क्वैश में भारत की मौजूदगी को और मजबूत करेगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पहला स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने और खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सबसे ऊंचे स्तर पर मुकाबला करना और चैंपियन बनना आपके कौशल, हिम्मत तथा मजबूत इरादे का सच्चा सबूत है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्रियों में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान, कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी और बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भारतीय स्क्वैश टीम को बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *