Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जॉर्डन पहुंचे प्रधानमंत्री, एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री डॉ हसन ने किया स्वागत

प्रवासी भारतीयों के साथ प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री का जॉर्डन में स्वागत

अम्मान, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने तीन देशों की दौरे के पहले चरण में जॉर्डन पहुंचे।

यहां राजधानी अम्मान हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री डॉ. जाफर हसन ने उनका हार्दिक स्वागत किया और औपचारिक अभिनंदन किया। वहीं जॉर्डन पहुंचने पर होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पहुंचने की जानकारी देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी। उन्होंने भारतीय समुदाय का जोश भरे स्वागत धन्यवाद दिया और कहा कि भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह गर्व और मजबूत सांस्कृतिक बंधन भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच अटूट संबंध को दर्शाते हैं।

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा का पहला चरण है। जॉर्डन की यह पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा 37 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है। यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का अवसर भी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *