Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर दी बधाई, नौसेना कर्मियों को अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय बताया

नौसेना दिवस

नई दिल्ली, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नौसेना दिवस पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नौसेना कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हमारी नौसेना अदम्‍य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *