Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जापान की प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर साने ताकइची को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री निर्वाचित ताकाइची

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। बधाई संदेश में उन्होंने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “साने ताकाइची, जापान की प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। हमारे गहरे होते संबंध पूरे हिंद-प्रशांत और इससे भी आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

उल्लेखनीय है कि ताकाइची को आज 21 अक्टूबर को संसद के निचले सदन में 237 मतों से जापान का 104वाँ प्रधानमंत्री चुना गया। इससे पहले 4 अक्टूबर को शिंजिरो कोइज़ुमी पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद उन्हें एलडीपी नेता चुना गया था।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *