Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे के कारण लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में सिलापानी के पास मंगलवार सुबह एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *