Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा कर आत्मिक बल के गुणों पर दिया संदेश

फाइल तस्वीर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीवन में सद्गुणों के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि धर्म, सत्य, न्याय, कार्यकुशलता और मधुर व्यवहार जैसे गुण व्यक्ति को आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं और उसे कभी निराश नहीं होने देते।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि जो व्यक्ति कर्तव्यनिष्ठ होता है, नैतिक मूल्यों का पालन करता है, अपने कार्य में दक्ष रहता है और जिसका व्यवहार शिष्ट व विनम्र होता है, वह जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे गुण व्यक्ति को आत्मिक बल और मानसिक स्थिरता प्रदान करते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *