Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने युद्धग्रस्त परिस्थितियों के बीच कूटनीतिक मार्ग को शांतिपूर्ण समाधान के लिए सर्वोत्तम विकल्प बताया है।

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा, “रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने खबरों से हम बहुत चिंतित हैं। चल रही राजनयिक कोशिशें दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन कोशिशों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।”

प्रधानमंत्री के इस बयान में वैश्विक स्तर पर शांति प्रक्रिया को समर्थन देने की भारत की प्रतिबद्धता झलकती है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीति के माध्यम से मतभेद सुलझाने का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला किया, जिसे रूसी वायु रक्षा ने रोक दिया। वहीं यूक्रेन ने इस दावे का खंडन किया है।

———–

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *