Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की फ़ाइल फ़ोटो

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इसे बांग्लादेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन की खबर से वे अत्यंत दुखी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश में बेगम खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश के लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि बेगम खालिदा जिया ने बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश के राजनीतिक और विकासात्मक इतिहास में अहम भूमिका निभाई। भारत-बांग्लादेश संबंधों के सुदृढ़ीकरण में भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 में ढाका में बेगम खालिदा जिया से हुई अपनी मुलाकात को भी याद किया और कहा कि उनकी सोच और विरासत भारत-बांग्लादेश साझेदारी को आगे दिशा देती रहेगी। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार और बांग्लादेश की जनता के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें 2015 में ढाका में बेगम खालिदा जिया से हुई मुलाकात सदा स्मरण रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बेगम खालिदा जिया की विरासत और दृष्टिकोण दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *