Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी ने पी.जी. बरुआ के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पी जी बरुआ (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक एवं प्रबंध निदेशक पी.जी. बरुआ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पी.जी. बरुआ के निधन से उन्हें अत्यंत दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि बरुआ को मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बरुआ असम के विकास को आगे बढ़ाने और राज्य की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रति भी बेहद समर्पित थे। मोदी ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं।”

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *