Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी नए और सशक्त पूर्वोत्तर भारत के निर्माताः सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए और सशक्त पूर्वोत्तर के महान वास्तुकार बनकर उभरे हैं और दशकों की उपेक्षा झेल चुका यह क्षेत्र अब देश की वृद्धि, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय गौरव का नया इंजन बन गया है। बीते 10 वर्षों में उत्तर पूर्व को नीति निर्माण के हाशिए से निकालकर राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के केंद्र में लाया गया है और यह परिवर्तन ऐतिहासिक स्तर पर दिखाई देता है।

सोनोवाल ने यहां अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उत्तर पूर्व को लंबे समय तक कम प्रतिनिधित्व और कम निवेश मिला लेकिन मोदी सरकार ने इसे ‘अष्टलक्ष्मी’ के रूप में विकसित किया है। रेल, सड़क, हवाई और जलमार्ग कनेक्टिविटी में तेजी से विस्तार हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम को ब्रॉडगेज से जोड़ा गया है, जबकि बोगीबीली पुल और भैरबी-सैरांग लिंक जैसे प्रोजेक्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले गए हैं। नगालैंड, मणिपुर, सिक्किम और मेघालय की राजधानी से जुड़ी रेल कनेक्टिविटी परियोजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

सड़क नेटवर्क पर उन्होंने कहा कि पिछले दशक में 11 हजार किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय और रणनीतिक राजमार्गों का निर्माण एवं विस्तार हुआ है। हवाई कनेक्टिविटी में भी बड़ा उछाल आया है, जहां 2014 के 9 एयरपोर्ट बढ़कर अब 19 हो गए हैं। पकयोंग और होलोंग जैसे नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तथा तेजू, रूपसी व अगरतला जैसे प्रमुख टर्मिनलों के उन्नयन ने दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान बनाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व में निवेश अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। नुमालीगढ़ बायो-रिफाइनरी और भारत के पहले बांस-आधारित इथेनॉल संयंत्र ने किसानों को नए अवसर दिए हैं। 22,594 करोड़ रुपये की लागत वाले नुमालीगढ़ रिफाइनरी विस्तार ने क्षेत्र को ऊर्जा हब बनाया है। जगीरोड में 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सेमीकंडक्टर प्लांट प्रतिवर्ष 15 अरब चिप्स तैयार करेगा और 27 हजार रोजगार सृजित करेगा।

सोनोवाल ने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बढ़ी है। बोडो, करबी, ब्रू और अन्य समूहों के साथ शांति समझौतों के बाद हालात सुधरे हैं और 2014 से अब तक अफस्पा 75 प्रतिशत क्षेत्रों से हटाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *