दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को असम आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

गुवाहाटी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत असम के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 20 और 21 दिसंबर को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गुवाहाटी शहर को पूरी तरह सजाया-संवारा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर गुवाहाटी–उत्तर गुवाहाटी फेरी सेवा 20 और 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक स्थगित रहेगी।
फेरी सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



