Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी 20 दिसंबर को करेंगे गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन

देश के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में शामिल एलजीबीआई के नए टर्मिनल की तस्वीर, जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उद्घाटन करेंगे।

गुवाहाटी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के शीर्ष 10 प्रमुख हवाई अड्डों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 दिसंबर को करेंगे। लगभग छह हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह टर्मिनल असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

नए टर्मिनल को बांस और कोपौ फूल (कॉटन फ्लावर) से प्रेरित पारंपरिक असमिया वास्तुकला के अनुरूप आकर्षक डिजाइन में विकसित किया गया है, जो आधुनिक तकनीक और स्थानीय संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है। उन्नत सुरक्षा प्रबंधों के चलते गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे सुरक्षित हवाई अड्डों में भी शामिल होगा।

नई टर्मिनल इमारत से आम यात्रियों के लिए विमान सेवाएं 19 फरवरी से प्रारंभ कर दी जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अधिक क्षमता का लाभ मिलेगा।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा, वे ब्रह्मपुत्र नदी में ‘चराइदेव’ नामक जहाज पर सवार होकर ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 21 दिसंबर को गुवाहाटी में आयोजित इस विशेष और अनोखे कार्यक्रम में 25 विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्र बिहन उपाध्याय प्रधानमंत्री के साथ संवाद करेंगे।————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *