प्रधानमंत्री मोदी 20-21 दिसंबर को आएंगे असम दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री माेदी

गुवाहाटी, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 और 21 दिसंबर को दो दिवसीय Assam दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राज्य में कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक बड़े औद्योगिक प्रकल्प की आधारशिला रखेंगे.

Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कोइनाधरा स्थित राज्य अतिथिगृह में एक उच्चस्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की.

प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन 20 दिसंबर को बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा गुवाहाटी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

दूसरे दिन, 21 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप में स्थापित होने वाले अमोनिया–यूरिया परियोजना की आधारशिला रखेंगे. लगभग 11,000 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना की वार्षिक उत्पादन क्षमता 12.7 मैट्रिक टन होगी.

कोइनाधरा में हुई बैठक में कई राज्य के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया. बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी प्रबंधों की समीक्षा की गई. Chief Minister ने सभी विभागों को समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए ताकि दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Leave a Comment