Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल और असम दौरा आज, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

प्रधानमंत्री का बंगाल और असम दौरा आज (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। बंगाल में वे 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और असम में 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं शुरू करेंगे।

प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 11:15 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यहां वे करीब 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में वे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एनएच-34 के बराजागुली-कृष्णनगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उत्तर 24 परगना जिले में एनएच-34 के बरासात–बराजागुली सेक्शन के 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य की आधारशिला रखेंगे।

असम की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 1600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात राज्य को देंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बाद शनिवार दोपहर 2.30 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे नए टर्मिनल के बाहर असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नया टर्मिनल भी उन्हीं के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *