Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

तहसील दिवस में अधिकारियों को गिनवाई समस्याएं

तहसील दिवस पर ग्रामीणों की समस्या सुनते एडीएम

पौड़ी गढ़वाल, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को बीरोंखाल तहसील परिसर में तहसील दिवस और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 58 शिकायतें दर्ज हुई, अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बहुउद्देशीय शिविर के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरण किए और 2 के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 98 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

वहीं उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बीज और उपकरण वितरण, कृषि द्वारा कृषि यंत्र व दवाइयां वितरण किए गए। जबकि पशुपालक विभाग द्वारा 13 पशुओं के लिए दवाइयां दी गयी।

तहसील दिवस में विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस जैसे आयोजनों से आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान संभव हो पाता है, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, अधिशासी अभियंता लोनिवि लोकेश सारस्वत, खाद्य निरीक्षक शशि बाला रावत, उद्योग विभाग से कमल कटारिया आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *