Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रो. योगेश सिंह ने एआईसीटीई अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

प्रो. योगेश सिंह का स्वागत करती एआईसीटीई सदस्य सचिव प्रो. श्यामा रथ

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष का मंगलवार को अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है।

इस अवसर पर एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे तथा सदस्य सचिव प्रोफेसर श्यामा रथ उपस्थित रहीं। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि वे एआईसीटीई की टीम और देशभर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। नवाचार, प्रौद्योगिकी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को इस दिशा में प्राथमिकता दी जाएगी।

एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे ने विश्वास जताया कि प्रो. योगेश सिंह के नेतृत्व में परिषद तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाएगी। इस अवसर पर एआईसीटीई परिवार ने उनका स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *